Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
झारखंडरांची

रांची में डायन बिसाही के शक में देवरानी ने की जेठानी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के सरवल जामुन टोली में शनिवार सुबह पांच बजे डायन-बिसाही के शक में देवरानी ने लोहे की रॉड से मार चचेरी जेठानी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी देवरानी बसो देवी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक घर के पास हैंडपंप पर बर्तन धो रही थी। इस दौरान आरोपी ने सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे महिला का सिर क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हत्या की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया नाने कच्छप मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे के रॉड को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार महिला बसो देवी का आरोप है कि मृतका जादू टोना करती थी, जिससे पिछले कुछ वर्षों में उसके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई। बेटा देवेंद्र एक महीने से बीमार है। बेटे की मानसिक स्थिति खराब हो गई है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गिरफ्तार महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात देवेंद्र बिना किसी को बताए घर से निकल गया। बसो को लगा कि मृतका ने उसके बेटे जादू-टोना किया है, जिसके तनाव में वह पूरी रात सो नहीं पाई। शनिवार की सुबह बसो ने गुस्से में आकर हैंडपंप पर बर्तन धो रही मृतका की हत्या कर दी। कुछ देर बाद देवेंद्र भी घर पहुंच गया। डायन बिसाही के आरोप को लेकर पांच साल पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन पंचायत व प्रशासन ने मामले को शांत कराया था। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ था।