Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: फुटबॉल मैच देख रहे किशोर की बिजली गिरने से मौत

रामकुमार/लातेहार

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के छतवाकरम खेल मैदान में बुधवार शाम फुटबॉल मैच देख रहे किशोर मतिस सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक धनकारा टोला बक्सा ढोढा निवासी जगधारी सिंह का पुत्र बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार छतवाकरम मैदान में फुटबॉल मैच देखते समय गरज के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचते हुए उक्त किशोरी महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी होकर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान w यह वज्रपात की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर उक्त किशोर के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने की बात कही है। परिजनों ने प्रशासन से दाह संस्कार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।