Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार में पूर्व माओवादी कमांडर की गोली मारकर हत्या

राजीव मिश्रा/लातेहार

अज्ञात उग्रवादियों ने दिया घटना को अंजाम

लातेहार :जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के लात गांव के समीप अज्ञात उग्रवादियों ने पूर्व माओवादी कमांडर जीतन सिंह खरवार की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को मृतक का शव गांव के पास सड़क पर पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के सीने में करीब चार से पांच गोलियां लगी हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया गया कि जीतन सिंह खरवार ने माओवादी को छोड़कर साल 2018 में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। तब से वह अपने गांव लात में रह रहा था। शुक्रवार की सुबह अचानक गांव से कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो गुरुवार रात अज्ञात उग्रवादियों ने जीतन की गोली मारकर हत्या कर दी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस संबंध में लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।