Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार से कांवरिया सेवा रथ देवघर के लिए रवाना, एक महीने तक कांवरियों की करेगा सेवा

आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम के तत्वाधान में प्रतिवर्ष देवघर में लगाया जाता है कांवरिया सेवा शिविर

लातेहार : श्रावणी मेला देवघर में आयोजित होने वाले कांवरिया सेवा शिविर के लिए रविवार को आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम के माध्यम से कांवरिया सेवा रथ रवाना किया गया।

उपायुक्त अबु इमरान, पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा और जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर रथ को रवाना किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य से जहां देश भर से आए हुए कांवरियों को सुविधा मिलेगी, वहीं मानव सेवा के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा किया जा रहा है यह कार्य काफी सराहनीय और अनुकरणीय है।

वहीं पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार का कार्य समाज के लिए हमेशा ही आदर्श साबित होता है। उन्होंने इस कार्य के लिए संस्था के लोगों को साधुवाद दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर संस्था के संचालक रामनाथ अग्रवाल और श्याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि संस्था के द्वारा 9वीं बार कांवर यात्रियों के लिए सुल्तानगंज, देवघर पथ पर स्थित खिजुरिया में सेवा शिविर लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार को लातेहार से 50 सदस्यीय सेवादल देवघर के खिजुरिया में आयोजित सेवा शिविर के लिए रवाना हुए। सेवा शिविर में कांवरियों के लिए निःशुल्क अल्पाहार, चाय, गर्म पानी, ठहरने की व्यवस्था, भजन कीर्तन की व्यवस्था, योगा शिविर आदि की भी पूरी व्यवस्था रहेगी।

इससे पूर्व पंडित संतोष मिश्र ने मुख्य यजमान रामनाथ अग्रवाल और उनकी पत्नी दमयंती अग्रवाल के माध्यम से वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक, समाजसेवी राजधानी यादव, लक्ष्मण यादव, रामदेव सिंह, ध्रुव कुमार पांडेय, हेमू सिंह, रंजीत यादव, अमित कुमार अग्रवाल, सच्चिदानंद प्रसाद, किशोर उपाध्याय, मोहम्मद रिजवान खान, मोहम्मद शमशाद, राजू रंजन प्रसाद, संजय तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।