Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
बरवाडीहलातेहार

राशन औऱ पेंशन की समस्या को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों का कर देंगे हुक्का पानी बंद : जिप सदस्य

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र की राशन और पेंशन की समस्या को लेकर संयुक्त ग्राम सभा के बैनर तले प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव किया।

इससे पूर्व जिप सदस्य कन्हाई सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुराने ब्लॉक परिसर से पैदल मार्च निकालते हुए पूरे नगर भ्रमण कर प्रखंड परिसर पहुंचे। घेराव में शामिल महिला-पुरुष हाथ में तख्तियां लिए हुए थे। जिसमें जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लिखे गए थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रखंड परिसर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने कन्हाई सिंह के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की और राशन पेंशन की समस्या को पूरी तरह से दूर करने को लेकर प्रशासन को सार्थक पहल करने की मांग की।

मौके पर जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने प्रखंड व जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले के जरूरतमंद ग्रामीणों की राशन और पेंशन की समस्या की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अब उग्र आंदोलन होगा। उनका हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनुज शरण पहुचे।

दोनों अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की 8 सूत्री मांगों को क्रमबद्ध तरीके से सूना। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा राशन और पेंशन की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एक विशेष कमेटी बनाकर इन समस्याओं को दूर करने में आम जनमानस के मंतव्य लेने की भी बात कही। प्रदर्शनकारियों के लगभग 3 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा।

इस दौरान मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार, कमला देवी, विमला देवी, घनश्याम सिंह, विपत सिंह, गणपत सिंह, रमेश कोरवा, संतोष सिंह, चमन सिंह, पंकज कुमार, इतवारिया देवी, चमन सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।