Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची : हिंसक प्रदर्शन में कई पुलिसकर्मी घायल, डेली मार्केट थाना क्षेत्र में कर्फ्यू

रांची : हिंसक प्रदर्शन के बाद डेली मार्केट थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. कई अन्य इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की।

आपको बता दें कि शुक्रवार को नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर एक विशेष समुदाय ने रांची के मेन रोड में पत्थरबाजी की . जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा .

रांची की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कई पुलिसकर्मी घायल

रांची के मेन रोड पर हिंसक प्रदर्शन कर रहे उपद्रवियों के पथराव में कई पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, सिटी एसपी अशुमान कुमार को भी चोटें आई हैं. वहीं, डेली मार्केट के एसएचओ अवधेश ठाकुर के सिर में चोट आई है. वहीं, एक जवान के पैर में गोली लगने की खबर है। एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी और जवान घायल हुए हैं.