Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Tuesday, May 7, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड: राज्य के 1,844 माध्यमिक विद्यालयों में संचालित होंगी कंप्यूटर लैब, देखें जिलावार सूची

रांची : आईसीटी योजना के तहत राज्य के 1,844 माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित किए जा रहे हैं। जुलाई माह से सभी स्कूलों में लैब संचालित करने का निर्णय लिया गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने लैब स्थापित करने के लिए GeM पोर्टल से दो एजेंसियों का चयन किया है। इनमें मुंबई के बेनेट कोलमैन और नोएडा के एक्स्ट्रा मार्क्स एजुकेशन शामिल हैं।

राज्य परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कंप्यूटर लैब की स्थापना के लिए प्रत्येक स्कूल में एक कमरा सुनिश्चित करने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने को कहा है। उन्होंने संबंधित एजेंसी द्वारा प्रत्येक स्कूल में प्रशिक्षकों और प्रत्येक जिले में समन्वयक की बहाली की भी जानकारी दी है। इन सभी लैब की योजनाओं को वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 तक स्वीकृत किया गया था।

कितने स्कूल में शुरू होंगे कंप्यूटर लैब

गढ़वा : 105
गुमला : 58
हजारीबाग : 92
खूंटी : 32
लातेहार : 78
लोहरदगा : 53
पलामू : 109
पश्चिमी सिंहभूम : 95
पूर्वी सिंहभूम : 67
रांची : 7
रामगढ़ : 67
सरायकेला खरसावां : 70
सिमडेगा : 11
बोकारो : 91
चतरा : 94
धनबाद : 86
दुमका : 91
गिरिडीह : 117
गोड्डा : 83
जामताड़ा : 54
कोडरमा : 70
पाकुड़ : 56
साहिबगंज : 74

advt