Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: ओरंगा नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे 6 ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

लातेहार : जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की गयी। लातेहार सदर प्रखंड में अंचलाधिकारी लातेहार रुद्र प्रताप के नेतृत्व में औरंगा नदी में छापेमारी की गयी।

उन्होंने औरंगा नदी से अवैध रूप से बालू उठा रहे 6 ट्रैक्टरों को पकड़ा और लातेहार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका वीरेंद्र किंडो ने अवैध बालू का परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टर को पकड़ा। उन्होंने अवैध बालू का उठाव एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार करवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेजा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसके अलावा बरवाडीह एवं गारू प्रखंड में भी अवैध बालू का परिवहन करने वाले 1-1 ट्रैक्टर को पकड़ा गया है तथा नियमानुसार कारवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गयी है।