Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

जिला शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के लगे आरोपों की जांच करने लातेहार पहुंची राज्य स्तरीय टीम

लातेहार : जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया पर अवैध वसूली के लगे आरोपों की जांच करने आज राज्य स्तरीय टीम लातेहार पहुंची।

तीन सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम में लातेहार उपायुक्त के द्वारा नामित पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा के उपनिदेशक रतन कुमार महावर व क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेश शिव नारायण साहु शामिल थे।

जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम ने जिले के कई शिक्षकों से पैसे लेने की जानकारी ली। पूछने पर जांच दल के अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर वे मामले की जांच करने आए हैं। जांच अभी भी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

आपको बता दें कि शिक्षा विभाग के कंप्यूटर संचालक अली अख्तर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर जिले के विभिन्न स्कूलों के 49 शिक्षकों से लंबित सेवा पुष्टि और पदोन्नति के मामले में अवैध वसूली का आरोप लगाया था। जिसे राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया था। जिसके बाद मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया।