Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंडः देवी देवता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर चक्रधरपुर बंद, 3 आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर : फेसबुक पर असामाजिक तत्व द्वारा हिन्दू देवी देवता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर झारखंड में आन्दोलन शुरू हो गया है। मंगलवार को हिन्दू संगठन के आह्वान पर पश्चिमी सिंहभूम का चक्रधरपुर बाजार बंद किया गया है। सुरक्षा को लेकर शहर के पवन चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

चक्रधरपुर थाना प्रभारी सह आईपीएस सुमित अग्रवाल पवन चौक पर जमे हुए हैं। इस मामले में चक्रधरपुर पुलिस ने तीन लोगों को अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है। किसी भी अप्रिय घटना को लेकर जवान तैनात किए गए हैं। सुबह से बाजार की अधिकतर दुकाने बंद हैं।

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की बातें सामने आई हैं। सोमवार को जानकारी मिलने पर गिरिराज सेना के संरक्षक कमल देव गिरि ने चक्रधरपुर थाना में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीन लोगों को रात्रि में गिरफ्तार किया था। लेकिन, मंगलवार सुबह से ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। पंचायत चुनाव के दिन कराई गई बंदी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।