Breaking :
||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये
Tuesday, April 23, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरखेल

IPL 2022 – प्लेऑफ़ का पहला मुक़ाबला आज, इस सीजन में हुई छक्कों की बारिश, बना रिकॉर्ड

प्रेम पाठक

आईपीएल 2022 के लीग राउंड मैच ख़त्म हो गए हैं अब आगे प्लेऑफ़ के मुक़ाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ़ का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को खेला जाएगा।

रविवार रात सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच लीग दौर के 70वें और अंतिम मैच में लियाम लिविंगस्टन के एक छक्के ने आईपीएल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। हैदराबाद के रोमारियो शेफर्ड ने एक अच्छी लेंथ की गेंद फेंकी जो ऑफ स्टंप के बाहर गिरी और लियाम लिविंगस्टन ने उसे अपने घुटनों पर आकर 97 मीटर दूर लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए भेज दिया।

इस छक्के के साथ आईपीएल के इतिहास में पहली बार 1,000 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया गया। अभी तक किसी एक आईपीएल में 1,000 छक्के नहीं लगे थे । अब तक किसी भी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड 2018 में बना था, तब 60 मैचों में 872 छक्के लगे थे। यह रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में केवल राशिद खान की गेंद पर मोईन अली के छक्के से टूटा था। जब गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच 15 मई 2022 को खेला गया था।

1,000वां छक्का लगाने वाले लिविंगस्टन इस साल आईपीएल में अपने 34 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। लिविंगस्टन के नाम आईपीएल 2022 में सबसे लंबा छक्का भी है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ (3 मई को) 117 मीटर लंबा छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया।

सबसे अधिक छक्के किसके बल्ले से निकले?

इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में जोस बटलर का नाम सबसे ऊपर है। जिनके बल्ले से 37 छक्के लगे हैं। उनके छक्कों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि उन्हें कम से कम दो और मैच खेलने हैं। यहां तक कि अगर उनकी टीम राजस्थान प्लेऑफ के पहले मैच में हार जाती है, तो उसे क्वालिफायर 2 में फिर से मौका मिलेगा।

गेल आईपीएल के एक संस्करण में तीन और मौकों पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 2011 में 44 छक्के, 2013 में 51 छक्के और 2015 में 38 छक्के लगाए हैं। आपको बता दें कि आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पिछले 10 साल से क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वहीं, उनके वेस्टइंडीज टीम के साथी आंद्रे रसेल ने भी 2019 में 52 छक्के लगाए हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी आईपीएल 2016 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। तब विराट ने 38 छक्के लगाए थे।

आईपीएल में अब तक का छक्कों का बादशाह कौन?

आईपीएल के इतिहास में अब तक 30 बल्लेबाज़ों के बल्ले से 100 से अधिक छक्के लगे हैं। वहीं आठ बल्लेबाज़ों ने 200 से भी अधिक छक्के लगाए हैं। ये हैं :-

नंबर आठ पर सुरेश रैना (203),
सात पर डेविड वॉर्नर (211),
छठे स्थान पर विराट कोहली (217),
पांचवे पर केरन पोलार्ड (223),
चौथे पर महेंद्र सिंह धोनी (229),
तीसरे पर रोहित शर्मा (240) और
दूसरे पायदान पर 251 छक्कों के साथ एबी डिविलियर्स हैं।
आईपीएल में छक्कों के बादशाह हैं क्रिस गेल, जिनके बल्ले से कुल 357 छक्के निकले जो दूसरे पायदान पर मौजूद एबी डिविलियर्स की तुलना में 106 ज्यादा हैं।