Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

पलामू सेंट्रल जेल में छापामारी, डॉन विकास तिवारी के सेल की ली गयी तलाशी

पप्पू कुमार मेदिनीनगर

मेदिनीनगर : पलामू सेंट्रल जेल में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी की गई है। जेल में बंद डॉन विकास तिवारी के सेल में भी तलाशी ली गई है। डेढ़ घंटे तक चली छापेमारी में विकास तिवारी के सेल से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ सुरजीत कुमार, टाउन थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा और दंडाधिकारी मौजूद थे। विकास तिवारी सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

बता दें कि पलामू सेंट्रल जेल में पिछले चार वर्षों से विकास तिवारी को रखा गया है। राज्य मुख्यालय के निर्देश के बाद विशेष रूप से पलामू सेंट्रल जेल में विकास तिवारी को लेकर छापेमारी की गयी है।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ में भोला पांडेय गिरोह से जुड़ा हुआ एक व्यक्ति पंचायत चुनाव लड़ रहा था, जिसके विरोध में किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था। इसी मामले को लेकर पलामू सेंट्रल जेल में छापेमारी हुई है।