Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ में दूसरे दिन मुखिया पद के लिए दो व वार्ड सदस्य के लिए 5 ने किया नामांकन

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बुधवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिसके तहत आज प्रखंड के बालूमाथ पंचायत क्षेत्र से मुखिया प्रत्याशी के रूप में नरेश लोहरा एवं उनकी पत्नी विमला देवी ने नामांकन दाखिल किया।

जबकि बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के भगिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 से सावित्री देवी, रजवार पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 से शबनम आरा, वार्ड संख्या 4 से सावित्री देवी एवं सबिना बीवी वहीं बालू पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 से वीरेंद्र उरांव ने नामांकन दाखिल किया है।

सभी संभावित प्रत्याशियों ने प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी के समक्ष अपने-अपने प्रपत्र जमा किये। इस दौरान प्रत्याशियों को पंचायत चुनाव से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश के साथ-साथ अहम जानकारियां दी गई।

Balumath News