Breaking :
||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

पुलिस ने अवैध कोयले से लदे ट्रक को किया जब्त, चालक गिरफ्तार

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बालूमाथ मुरपा मार्ग पर हरैयाटाड़ पेट्रोल पंप के समीप एक अवैध कोयला लदे ट्रक JH02LW 7103 जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है। जब्त ट्रक में करीब 22 टन कोयला लदा हुआ है। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार चालक की पहचान रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़ा ग्राम निवासी राजाराम उरांव का पुत्र सुनील उरांव के रूप में हुई है। जिसे आज बालूमाथ थाना पुलिस ने सभी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि इस अभियान के दौरान मारंगलोइया पुलिस पिकेट प्रभारी पारसनाथ प्रसाद के साथ हवलदार चंद्रशेखर कुमार और कई पुलिस बल के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस संबंध में बालूमाथ थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 379 414 खान एवं खनिज अधिनियम भारतीय वन अधिनियम के तहत कांड संख्या 81 2022 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें