Breaking :
||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

गढ़वा : बारातियों के पंडाल में लगी आग, पास के खलिहानों में रखे लाखों का अनाज भी जला

गढ़वा : बारात आने के दौरान पटाखा फोड़ने से पंडाल में आग लग गई। आग फैल कर एक किसान के खलिहान में पहुंच गई जहां सैकड़ों बोरी गेहूं, अरहर और अन्य फसलें जलकर राख हो गईं।

घटना जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के हुरका गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव के कमलेश शुक्ला की बेटी की शादी थी। द्वारपूजा के समय बारातियों द्वारा आतिशबाजी शुरू कर दी गई। इसी बीच पटाखों की चिंगारी से पास के एक खलिहान में भीषण आग लग गई। वहीं बारातियों के रुकने के लिए लगाए गए टेंट भी आग की चपेट में आ गए। जब तक लोग समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खलिहान में रखा करीब चार सौ बोरी गेहूं, डेढ़ सौ बोझा अरहर जलकर राख हो गया। साथ ही टेंट में आग लगने से लाखों रुपए के सामान जल कर राख हो गए।

इसे भी पढ़ें :- झारखण्ड में बिजली संकट गहराया, कई जिलों में लोड शेडिंग शुरू

आग की लपटें तेज होते ही 11 केवी वाले बिजली के तार भी जल गए। बढ़ती आग पर ग्रामीणों की सूझबूझ से काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को रात में ही दे दी गई थी। लेकिन शनिवार की सुबह नौ बजे तक घटना की जानकारी लेने कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। पंचायत के मुखिया बिनोद सिंह व समाजसेवी अजय वर्मा ने नुकसान का आंकलन कर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें