Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
खेल

IPL पर फिर मंडराने लगा कोरोना का संकट, मिचेल मार्श अब हुए पॉजिटिव !

IPL 2022 corona

IPL 2022 सीजन में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली टीम के फिजियो के बाद मिचेल मार्श की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद दिल्ली की टीम को पुणे में जाने से रोक दिया गया है। टीम को मुंबई में ही क्वारैंटाइन कर दिया गया है। दिल्ली को अगला मुकाबला 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ पुणे में खेलना है। भास्कर ने जब IPL में अपने सूत्रों से बात की तो उन्होंने कहा कि इस मैच को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

अभी प्लेयर के नाम का खुलासा नहीं किया गया

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, फिजियो के बाद एक विदेशी खिलाड़ी का रैपिड टेस्ट पॉजिटिव आया है। 16 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ मैच से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, उनके अलावा किसी खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई थी। इसके बाद 16 अप्रैल को दिल्ली की टीम बेंगलुरु के खिलाफ उतरी थी। अब एक प्लेयर भी पॉजिटिव पाया गया है, अभी उसका नाम सामने नहीं आया है।

पिछले सीजन में 8 लोग पॉजिटिव आने के बाद टूर्नामेंट रोका गया था

पिछले साल अप्रैल-मई में खेले जा रहे IPLके 14वें सीजन में 3 दिन में 3 टीमों के 4 खिलाड़ी, 2 कोच और 2 अन्य स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद IPLको 29 मैचों के बाद ही रोक दिया गया था। बाद में IPL के बचे हुए 31 मैच अक्टूबर में UAE में खेले गए।

8000 से कम कीमत में मिल रहा है ये दमदार बैटरी बैकअप वाला फ़ोन

सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती समेत दो खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद कोलकाता और बेंगलुरु का मैच टाल दिया गया था। KKR के मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को क्वारैंटाइन कर दिया गया था। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य भी कोरोना की चपेट में गए थे, जिसमें बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी भी शामिल थे।

इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी पॉजिटिव हो गए थे। इनके अलावा दिल्ली के स्टेडियम के कुछ स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद IPLको रोक दिया गया था।

8000 से कम कीमत में मिल रहा है ये दमदार बैटरी बैकअप वाला फ़ोन