Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Friday, May 3, 2024
लातेहार

ग्रामीण के घर और मचान में लगी आग, घर में रखा सामान और पशुओं का चारा जलकर राख

संजय राम/बारियातू

लातेहार : बरियातू प्रखंड के गोनिया पंचायत के गडगोमा गांव में गुरुवार रात आग लग गई। इसमें शंभू राणा (पिता जागो राणा) का घर और पुआल का मचान जल कर राख हो गया। आग जानवरों के लिए मचान पर रखे पुआल के अंदर लगी। देखते ही देखते आग ने पास के घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें घर में रखा सामान और पशुओं का चारा जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंचे। डीजल पंप के जरिए पानी की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक ग्रामीण का खपरैल घर आधा जल चुका था।

ग्रामीणों का कहना है कि घर के पास कूड़े के ढेर में आग लगाई गयी थी। ऐसा लगता है कि कचरे के ढेर में लगी आग की चिंगारी मचान में रखे पुआल तक उड़ गई। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मदद की मांग की है।

500 रुपये में मिल रहा है ये शानदार जूता, यहाँ से खरीदें