Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ के युवा समाजसेवी सह पूर्व विधायक के पुत्र का आकस्मिक निधन, एसडीएम समेत कई लोगों ने जताया दुःख

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बालजीत राम के बड़े पुत्र सह युवा समाजसेवी आशीष कुमार 35 वर्ष की आकस्मिक मृत्यु सोमवार के मध्य रात्रि हो गई। जिससे बालूमाथ में शोक की लहर दौड़ गई।

आशीष सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मुरपा मोर रामनवमी पूजा समिति के 10 वर्षों से उपाध्यक्ष थे। वही छठ पूजा समिति हिन्द भारती स्वयंसेवी संस्था, नगर मंदिर साफ सफाई अभियान समिति के सक्रिय सदस्य थे।

वे अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए उनके निधन के बाद बालूमाथ में उनके आवास पर शुभचिंतकों का ताता लग गया। वहीं मंगलवार को बालूमाथ मुक्तिधाम मैं उनके जेष्ठ पुत्र पीयूष कुमार ने मुखाग्नि दी।

इसे भी पढ़ें :- बालूमाथ: 25 किलो ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा भागने में सफल

उनके निधन पर लातेहार एसडीएम शेखर कुमार, लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जुबेर, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवि सिंह, समाजसेवी शैलेश सिंह, प्रेम प्रसाद गुप्ता, किशोर गुप्ता, लव सिंह, पूर्व मुखिया राम जतन साहू, अरविंद भगत, उप प्रमुख संजीव सिन्हा, कृष्णा यादव, अरुण राम, अवधेश पासवान, राम दर्शन तिवारी, पंकज केसरी, अखिलेश भोगता, संतोष सिंह समेत कई लोग उनके घर पहुंच कर शोक प्रकट किया।

इधर भाजपा नेता सह लातेहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रकाश राम ने भी आशीष कुमार की आकस्मिक मौत पर दुख जताते हुए शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बालूमाथ एक अच्छे युवा समाजसेवी को खो दिया है, इनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें