Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Sunday, May 12, 2024
देश-विदेश

श्रीलंका हुआ दिवालिया घोषित, अब नहीं चुका पायेगा बचा हुआ क़र्ज़

श्रीलंका बहुत बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसी बीच श्रीलंका ने मंगलवार को खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। श्रीलंका ने घोषणा की है कि वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का बकाया 51 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज को नहीं चुका पाएगा।

पर्यटन के ठप होने से कर्ज में डूबे

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र की बड़ी भूमिका है, लेकिन कोरोना के प्रभाव से यह ठप हो गया है। पर्यटन देश के लिए विदेशी मुद्रा का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत है। इसके कमजोर होने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खाली हो गया है।

लगभग 5 लाख श्रीलंकाई सीधे तौर पर पर्यटन पर निर्भर हैं, जबकि 20 लाख अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं। श्रीलंका के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का योगदान 10% से अधिक है। श्रीलंका को सालाना करीब 5 अरब डॉलर (करीब 37 हजार करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा पर्यटन से मिलती है।

इसे भी पढ़ें :- देवघर रोपवे हादसा : सभी फंसे हुए लोगों को निकाला गया, 3 की हुई मौत

बढ़ते कर्ज ने डूबायी लुटिया

श्रीलंका की आज की बुरी आर्थिक स्थिति का सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक है – इसका तेजी से बढ़ता विदेशी कर्ज। अभी से एक साल पहले श्रीलंका पर कुल 3500 करोड़ डॉलर का कर्ज था, जो सिर्फ एक साल में बढ़कर 5100 करोड़ डॉलर हो गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें