Breaking :
||लातेहार: मनिका में चार प्रवासी मजदूरों के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख||लातेहार-चतरा अंतरजिला चेक पोस्ट से भारी मात्रा में कैश बरामद, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की आशंका||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार
Friday, March 29, 2024
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे मर्सिडीज और लैंडरोवर की सवारी

हेमंत सोरेन मर्सिडीज लैंडरोवर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संरक्षण में 12 नए वाहन खरीदे गए हैं। सीएम कार्केड के लिए 18 नई गाड़ियां शामिल की जानी हैं। इसके लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन वाहनों में से 12 की डिलीवरी हो चुकी है। पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए वाहनों को बदलने का निर्णय लिया है। सुरक्षा समिति की सिफारिश के बाद इन वाहनों को बदला जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम कारकेड में एक लैंड रोवर डिस्कवरी, एक मर्सिडीज बेंज, 12 फॉर्च्यूनर, चार एंबुलेंस समेत 18 वाहन खरीदे जाने वाले हैं।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से दो वाहनों को बुलेट प्रूफ बनाया जाएगा। सीएम इन दोनों वाहनों का निजी तौर पर इस्तेमाल करेंगे। ये दोनों वाहन लैंड रोवर और मर्सिडीज-बेंज हैं। इन्हें बुलेट प्रूफ बनाया जा रहा है, इसलिए डिलीवरी अभी तक नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें :- देवघर रोपवे हादसा : सभी फंसे हुए लोगों को निकाला गया, 3 की हुई मौत

बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री के काफिले में कुल 25 वाहन शामिल किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय की समीक्षा में पाया गया कि इनमें से 18 वाहन काफी पुराने हैं। सीएम सुरक्षा समिति ने करीब 11 साल पुराने वाहनों को बदलने की जरूरत बताई। झारखंड में सरकार में शामिल मंत्रियों को लग्जरी वाहनों की सुविधा दी जाती है। आपको बता दें कि 10 मंत्रियों को नई कारें पहले ही दी जा चुकी हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

हेमंत सोरेन मर्सिडीज लैंडरोवर