Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: नहाने के दौरान कुएं में डूबने से पांचवीं के छात्र की मौत, परिवार वालों का हाल बेहाल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : गुरुवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरेगड़ा ग्राम अंतर्गत बढी टोला निवासी संतोष राणा के 13 वर्षीय पुत्र निरंजन राणा की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार निरंजन राणा अपने कुछ मित्रों के साथ कुआं में नहाने गया था इसी दौरान पैर फिसल जाने से अचानक कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

तत्काल परिजनों ने उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पर डॉक्टर अशोक कुमार ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

संतोष राणा के 2 पुत्र हैं जिसमें यह छोटा पुत्र था जो राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पांचवी कक्षा का छात्र था। इधर इस घटना के बाद से संतोष राणा एवं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Balumath news