Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
झारखंड

नक्सली बंदी कल, पुलिस और प्रशासन सतर्क

नक्सली बंदी

माओवादियों ने 5 अप्रैल को चार राज्यों में बंद की घोषणा की है। इसकी घोषणा करते हुए पूर्वी रीजनल ब्यूरो माओवादी के प्रवक्ता संकेत ने प्रेस रिलीज जारी किया है। प्रेस रिलीज जारी कर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम बंद करने की घोषणा की है।

जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि केंद्रीय कमेटी और पूर्वी रीजनल ब्यूरो सदस्य अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ कंचन की गिरफ्तारी के विरोध में बंद बुलाया गया है। रिलीज में बताया गया है कि कंचन को हिरासत में लेकर पूछताछ के नाम पर मानसिक यातनाएं दी जा रही है। बेहतर इलाज की समुचित व्यवस्था, आवश्यक दवाएं मुहैया करने में कोताही बरतने, राजनीतिक बंदी का दर्जा देने और अविलंब बिना शर्त रिहा करने को लेकर 5 अप्रैल को बंद बुलाया गया है।

पुलिस और प्रशासन सतर्क

इस चेतावनी के बाद झारखंड पुलिस सतर्क हो गई है। बंद को देखते हुए रेलवे और झारखंड पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने जिले के सभी एसपी को सतर्क रहने और अति संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें :- नेतरहाट स्कूल में एडमिशन के लिए झारखण्ड का निवासी होना अनिवार्य

नक्सली बंद के दौरान माओवादी पुलिस बलों पर हमला करने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस को पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने को कहा गया है। आईजी अभियान के मुताबिक नक्सली बंद के दौरान उनका मुख्य फोकस नक्सलियों के उन इलाकों पर है जहां वे सक्रिय हैं। लातेहार, गढ़वा, रांची के पारसनाथ, झुमरा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, पलामू कोल्हान, सरायकेला, गुमला जैसे जिलों पर विशेष नजर रखने पर जोर दिया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

नक्सली बंदी