Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
झारखंड

दुमका में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक महिला समेत छह गिरफ्तार, सरगना की तलाश, बिहार से जुड़ा है तार

दुमका में मिनी गैन फैक्ट्री

दुमका : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव और बीरभूम हत्याकांड के बाद राज्य पुलिस ने हथियारों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के तहत कोलकाता एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के दुमका जिले में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

स्थानीय पुलिस की मदद से एक अर्ध-निर्मित हथियार के साथ एक बंदूक बनाने वाली मशीन भी बरामद की गई है। मौके से एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के लिए कोलकाता एसटीएफ की 15 सदस्यीय टीम दुमका पहुंच गई है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों से लगातार हथियार बरामद किए जा रहे हैं और इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

कोलकाता की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने झारखंड के दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरुवा गांव में स्थानीय पुलिस की मदद से दो मंजिला मकान से एक अर्धनिर्मित मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफ़ाश किया है।

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों की अब खैर नहीं ! सैटेलाइट ट्रैकर का होगा इस्तेमाल, बड़े ऑपरेशन की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगाल की कोलकाता स्पेशल टास्क फोर्स और दुमका मुफस्सिल थाने की संयुक्त कार्रवाई में 7 एमएम की 25 पिस्टल के अलावा भारी मात्रा में अर्द्ध-तैयार हथियार के साथ बंदूक बनाने वाली मशीन बरामद की गई है। पुलिस लगातार जांच कर रही है। गन फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक कोलकाता टास्क फोर्स ने एक व्यक्ति राजेंद्र प्रसाद उर्फ ​​मकबूल हुसैन को पिस्तौल के साथ कोलकाता में गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में यह बात सामने आई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के लिए कोलकाता एसटीएफ की 15 सदस्यीय टीम दुमका पहुंच गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री में काम करने वाले पांच लोगों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों और इसके सरगना के बारे में जानकारी जुटा रही है। उक्त मकान में पिस्टल निर्माण के लिए आधा दर्जन मशीनें भी लगाई गई हैं। पिस्तौल बनाने के लिए बड़ी मात्रा में लोहे की छड़ें भी बरामद की गई हैं, जिनसे हजारों पिस्तौलें बनाई जा सकती थीं।

इसे भी पढ़ें :- रांची से बालूमाथ कन्या मध्य विद्यालय पहुंची भाजपा की टीम, छात्रों से मारपीट के मामले की जांच

पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स की छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित देसी पिस्तौल के साथ बंदूक बनाने वाली मशीन बरामद हुई है। फैक्ट्री में काम करने वाले छह मजदूरों को भी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस मुख्य गैंगस्टर की तलाश कर रही है। पुलिस कुछ दिन पहले यहां घर बनाकर कारोबार शुरू करने वाले रवि कुमार नाम के शख्स की तलाश कर रही है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

दुमका में मिनी गैन फैक्ट्री