Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
लातेहारहेरहंज

हेरहंज : जीजा साले की लड़ाई में चाचा ससुर की हुई मौत

प्रदीप यादव/हेरहंज

हेरहंजआपसी विवाद में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला हेरहंज प्रखंड के चिरु गांव की है। बुधवार की रात चंदवा निवासी रविंद्र गंझू उर्फ रवि गंझू हेरहंज पंचायत के चिरु गांव स्थित अपने ससुराल आया था। ससुराल में पार्टी थी। पार्टी में रवि गंझू का साला बबलू गंझू भी मौजूद था। किसी बात पर रवि और बबलू में विवाद हो गया। इसी बीच रवि अपने हथियार से बबलू गंझू पर फायरिंग करने लगा।

गोलियों की आवाज सुनकर रवि के चाचा ससुर संतोष गंझू बीच बचाओ करने आये। इस दौरान संतोष गंजू के गुप्तांग में चोट लग गई। जिससे वह जमीन पर गिर गए। गिरने से उनके सिर पर चोट लग गई। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद उग्र लोगों ने रवि गंझू की पिटाई कर दी। मृतक संतोष गंजू वर्तमान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिरु में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

मृतक का फ़ाइल फोटो

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना तत्काल हेरहंज थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही लोगों की पिटाई से घायल रवि को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे चिकित्सकों ने लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद किए हैं।

हेरहंज