Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
बरवाडीहलातेहार

लातेहार: व्यवसायी राजकुमार प्रसाद के बेटे के अपहरण मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : शहर के बाईपास रोड निवासी व्यवसायी राजकुमार प्रसाद के बेटे के अपहरण कांड का मुख्य आरोपी रामचंद्र यादव को छिपादोहर पुलिस ने कुचिला गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 03 सितंबर 2020 को फिरौती को लेकर व्यवसायी राजकुमार प्रसाद के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में लातेहार थाना का कांड संख्या 212/2020 दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि कांड दर्ज होने के तुरंत बाद ही अपहृत बच्चा को बरामद कर लिया था और इस कांड में शामिल तीन आरोपियों को जेल भेजा गया था। लेकिन कांड का मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी रामचंद्र यादव को छिपादोहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुचिला गांव से गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

छापामारी में छिपादोहर थाना प्रभारी विश्वजीत तिवारी, एसआई रंजीत राम छिपादोहर थाना, एएसआई धर्मेंद्र नाथ राय लातेहार थाना शामिल थे।