Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

मास्क की अनिवार्यता को लेकर बालूमाथ के अंचलकर्मी और पुलिसकर्मियों ने चलाया जांच अभियान

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क की अनिवार्यता को देखते हुए बालूमाथ थाना चौक के समीप बालूमाथ अंचल कर्मी एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से मास्क जांच अभियानचलाया गया।

इस दौरान कई वाहन चालक और राहगीर बिना मास्क के पाए गए। जिन्हें अंचलकर्मी और पुलिस के अधिकारियों ने हिदायत देते हुए मास्क लगाने का अनुरोध किया। अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार से आप बिना मास्क के पाए गए तो चालान काट कर राजस्व की वसूली की जाएगी।

इस दौरान बालूमाथ के कोविड दंडाधिकारी सह अंचल निरीक्षक मुनेश्वर गंझू, राजस्व कर्मचारी नंदेव राम, राजेंद्र कुजूर, बालूमाथ थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजय चौधरी, पुलिस जवान संजय कुमार, शिवपूजन कुमार, दिवाकर नायक समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *