Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

विवादित भूमि पर व्यक्तिगत रूप से टेंट लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस

संजय राम /बारियातू

लातेहार : बारियातू प्रखंड अंतर्गत टोंटी पंचायत के टुंडाहुटु पिपराडीह में सार्वजिनक विवादित स्थल पर गांव के ही नागेश्वर महतो द्वारा व्यक्तिगत रूप से टेंट लगाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है।

पिपराडीह के ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक विवादित स्थल खाता नम्बर 30 प्लॉट नम्बर 293 रकबा 31 डिसमिल नया खाता नम्बर 32 प्लॉट 344 व 345 जो पूर्व में भी और वर्तमान नए सर्वे में भी बिहार सरकार अनाबाद दर्ज है। जिसे गांव के ही नागेश्वर यादव ने पूर्व में बंदोबस्त कराया था।

जानकारी देते ग्रामीण

अब उपरोक्त दर्शाए गए सार्वजनिक विवादित स्थल पर नागेश्वर महतो द्वारा व्यक्तिगत रूप से टेंट लगाकर कार्य किया जा रहा था। जिसका विरोध करते हुए बारियातू टीओपी प्रभारी को सूचना दी गई है।

विरोध करते ग्रामीण

इधर, सार्वजनिक विवादित स्थल पर व्यक्तिगत रूप से कार्य कराने की सूचना मिलते ही टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार सदलबल उक्त स्थल पर पहुंचे व दोनों पक्षो की बात को सुनकर नागेश्वर यादव को समझा कर सार्वजनिक विवादित स्थल पर टेंट नही लगाने की बात कही। वंही विरोध कर रहे ग्रामीणों से कहा कि आपस में किसी भी तरह का विवाद न करे। विवादित भूमि से सम्बंधित आवेदन अंचल में दिया हुआ है। बहुत जल्द विवाद का समाधान कर दिया जायेगा। टीओपी प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *