Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

मगध कोल परियोजना द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत बनायी गयी मानव श्रृंखला समेत बालूमाथ की दो खबरें

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : सीसीएल की मगध संघमित्रा एरिया द्वारा संचालित बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित एशिया की सबसे बड़ी मगध कोल परियोजना, मगध-संघमित्रा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान 2023 के अंतर्गत ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे’ विषय के तहत शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस विशेष आयोजन के अवसर पर बड़ी संख्या में मगध कोल परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि, हितधारक, आस-पास के ग्रामीण और मगध परियोजना के आस-पास के स्कूलों के छात्रों ने भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में बड़े पैमाने पर जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए इस भव्य मानव श्रृंखला कार्यक्रम में इकट्ठा हुए।

मौके पर अधिकारियों ने कहा कि सतर्कता जागरूकता अभियान भ्रष्टाचार के खतरों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने में एक उपकरण है। हमें उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्होंने समाज में महत्वपूर्ण संदेश लेकर अच्छे नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारी साझा करने के लिए इस भव्य मानव श्रृंखला कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह का माहौल देखा गयाl

सांप के काटने से युवती की तबीयत बिगड़ी, रेफर

लातेहार : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हेरहंज स्थित सिकीत लवागड़ा ग्राम में सर्पदंश से एक युवती की तबीयत बिगड़ गयी। युवती की पहचान सिकीत लवागड़ा ग्राम निवासी हबीब अंसारी की 15 वर्षीय पुत्री अंजुम खातून के रूप में की गयी।

बताया जाता है कि अंजुम घर के बगल जंगल में शरीफा का फल तोड़ने गयी थी, इसी दौरान उसे एक विषैले सांप ने डस लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी। इसके बाद परिजनों ने युवती को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सक सिद्धार्थ कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बाद में स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे रेफर कर दिया गया।

Balumath Latehar Latest News