Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ की ताजा खबरें यहां देखें

आग से झुलस कर ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के गांव धाधु ग्राम में आग से झुलस कर एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रामीण ग्राम निवासी रूपन उरांव का पुत्र झुबरा उराव है, जिसे गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस घटना में बुरी तरह से झुलस जाने से उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घायल झुबरा उरांव ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर अलाव ताप रहा था इसी दौरान अलाव की आग उसके शॉल व कपड़े में सुलग गयी। जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गया।

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ चतरा मार्ग पर एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के गिदी मोड़ के पास हुई बाईक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गय। घायल युवक की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा ग्राम निवासी विनोद भुईया का पुत्र अखिलेश भुईया के रूप में हुई।

घायल युवक को परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर सुरेश कुमार ने घायल अखिलेश भुईया की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक अपने ससुराल हेरेनहोपा गांव से अपना घर लौट रहा था। इसी दौरान वह गिद्दी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में घायल अखिलेश भुईया का एक पैर टूट गया है।

मशीन के फैन बेल्ट की चपेट में आने से मैकेनिक घायल

लातेहार : एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरियातू ग्राम में वाशिंग सेंटर का मशीन ठीक करने के दौरान फैन बेल्ट की चपेट में आने से एक मैकेनिक घायल हो गया।

घायल मैकेनिक की पहचान बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के ग़ालिब कॉलोनी मोहल्ला निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन अंसारी का पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई। जिसका उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ सुरेश कुमार ने किया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल मोहम्मद दानिश वाशिंग सेंटर की मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह फैन बैल्ट की चपेट में आ गया।

उपायुक्त के निर्देश पर बालूमाथ के चौक-चौराहों हुई अलाव की व्यवस्था

लातेहार : बुधवार को लातेहार जिला उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर बालूमाथ अंचलाधिकारी आफताब आलम ने क्षेत्र में बढ़ती शीतलहरी और ठंड के प्रकोप को देखते हुए बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई।

बुधवार की शाम अंचल कर्मियों को अलाव की व्यवस्था उपलब्ध करते देखा गया। यह व्यवस्था बालूमाथ मुरपा मोड़, थाना चौक, बाजारटांड, मस्जिद चौक आदि जगहों पर की गयी है। अलाव की व्यवस्था होने से राहगीर और दुकानदारों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।