Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में तैलिक साहू समाज का राजनीतिक चर्चा सह वन भोज कार्यक्रम कल, तैयारी पूरी, जुटेंगे पलामू प्रमंडल के हजारों लोग

लातेहार : बालूमाथ में तैलिक साहू समाज द्वारा कल 12 जनवरी को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे जोगियाडीह गांव के बिरसा मैदान में राजनीतिक परिचर्चा सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसकी सभी तैयारियां आयोजन समिति द्वारा पूरी कर ली गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस आयोजन के लिए समिति ने एक विशाल मंच के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए 5000 कुर्सियों की व्यवस्था की है। जबकि समिति ने 10 हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के भामाशाह नगर मोहल्ला स्थित बालूमाथ प्रखंड तैलिक साहू समाज की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष महेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई और कार्यक्रम की सफलता को लेकर अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी और संतोष व्यक्त किया गया।

गुरुवार को पूरे दिन इस कार्यक्रम में देवनंदन प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष महेश्वर साहू, प्रखंड अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद, बसिया पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, विजय कुमार गुप्ता, त्रिवेणी साहू, उपेंद्र रंगीला, राजेश प्रसाद, राजेंद्र चावल, विजय कुमार, पिंकू कुमार, राजकिशोर गुप्ता समेत कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा और लातेहार के साथ-साथ चतरा जिले के सभी प्रखंडों और संबंधित जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस आयोजित राजनीतिक परिचर्चा सह भोज में भाग लेंगे।

Balumath Tailik Sahu Samaj program