Breaking :
||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल
Saturday, April 27, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: डाल्टनगंज में फायरिंग का एक आरोपी रांची से गिरफ्तार, दूसरा फरार

पलामू : मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) शहर थाना क्षेत्र के बेलावाटिकर गुरुद्वारा के पास बुधवार की रात फायरिंग करने के आरोपी सूरज कुमार चन्द्रवंशी को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है।

रांची की चुटिया थाना पुलिस ने सूरज की मौजूदगी की जानकारी शहर थाना पुलिस को दी। इसके बाद यहां से एक टीम भेजकर सूरज को शुक्रवार को मेदिनीनगर लाया गया। उससे फायरिंग के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। दूसरा आरोपी रोशन कुमार फरार है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने सूरज को रांची से गिरफ्तार कर मेदिनीनगर ले आने और अपने बचाव में अपहरण की बात बताने व गोली मारने से इनकार करने की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूरज के बयान के अनुसार अनुसंधान किया जा रहा है। स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। सूरज ने अपने बचाव में कई जानकारी पुलिस को दी है।

सूरज ने यह भी बताया है कि रांची स्टेशन से निकलने के बाद उसका अपहरण कर लिया गया था। वह खुद के बचाव में गाड़ी के अंदर मौजूद युवकों से भिड़ गया और वाहन रुकने के बाद निकल कर फरार हो गया। सूरज ने चुटिया थाना पुलिस को अपने अपहरण की जानकारी दी। पुलिस ने सूरज को थाना क्षेत्र से बरामद किया और अपने साथ ले गयी।

पुलिस ने अपहरण के मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर के लिए आवेदन भी लिया और इसकी जानकारी मेदिनीनगर पुलिस को दी। सूरज के अनुसार चुटिया थाना पुलिस ने अपहरण मामले की जांच के लिए संबंधित इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था, जिसमें अपहरण की पुष्टि हो रही थी।