Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामू प्रमंडल

गढ़वा: चुनाव कराकर लौट रही पोलिंग पार्टी पर ग्रामीणों ने किया हमला, जवान के हथियार लूटे व पीटा

गढ़वा : जिले के मेराल में ग्रामीणों ने एक मतदान दल पर हमला किया, एक जवान की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि उसका हथियार भी लूट लिया और करीब एक घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा। बाद में पुलिस के पहुंचने पर उसे छोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार मेराल प्रखंड के गांव कमरमा के सेक्टर 10 से चुनाव कराकर एक मतदान दल के पदाधिकारी निजी वाहन में बैलेट बॉक्स लेकर गढ़वा लौट रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों को उन पर शक हुआ और उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते ग्रामीण भड़क गए और मतपेटी को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे पुलिस कर्मी बेंकटेश शर्मा को घेर लिया। इस दौरान लोगों ने उसका हथियार भी छीन लिया और उसकी पिटाई कर दी।

advt

करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान युवक प्यास से परेशान हो गया। लेकिन गांव वाले उसे पानी पीने से रोकते रहे। इसकी सूचना मिलते ही मेराल थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद दलबल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने जवान को ग्रामीणों से मुक्त कराया और उसका हथियार बरामद किया।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

थाना प्रभारी ने मारपीट के आरोपित आधा दर्जन युवकों को हिरासत में भी लिया है। इस घटना को एसपी अंजनी कुमार झा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को अंदेशा था कि चुनाव के बाद मतपेटी में धांधली हो जाएगी। इसी के चलते घटना हुई है।