Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में मैजिक वैन की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का हाल बेहाल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : रविवार की शाम करीब 7:00 बजे एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के राजगुरु ग्राम में मैजिक वाहन की चपेट में आने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृतक की पहचान राजगुरु ग्राम निवासी अशोक साव के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।

हालांकि घटना के बाद बच्चे को गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपने घर के बाहर में खेल रहा था इसी दौरान एक मैजिक वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वह अपने घर का एकलौता पुत्र था। इधर इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।