Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
झारखंडरांची

रांची से पटना के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, बरकाकाना-रांची के बीच नया रेल रूट तैयार

रांची : रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के जल्द चलने की उम्मीद बढ़ गयी है। रांची से पटना वाया बरकाकाना, हजारीबाग टाउन और कोडरमा चलने वाली ट्रेन के लिए बरकाकाना-रांची के बीच नया रेल रूट तैयार किया गया है।

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के चलने की तारीखें विभिन्न कारणों से बार-बार बदलती रही हैं। इसी बीच रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर नयी जानकारी सामने आयी है कि ट्रेन के लिए नया रेल रूट तैयार कर लिया गया है और अब जल्द ही इसका संचालन शुरू होगा। नया रूट तैयार होने से रांची से बरकाकाना की घुमावदार यात्रा समाप्त हो जाएगी। 63 किमी लंबी नयी रेल लाइन के पूरा होने से रांची से बरकाकाना की दूरी 46 किमी कम हो जायेगी।

जल्द ही इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन की सेवा शुरू की जायेगी। यह ट्रेन बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा होते हुए पटना पहुंचेगी। इसके लिए एक नया रेल मार्ग तैयार किया गया है। इस नये रूट के बीच सिधवर, हेहल, दरिदाग, सांकी, झांझीटोली, हुंडूर और मेसरा को नया स्टेशन बनाया गया है। हालांकि रेलवे की ओर से अभी इस ट्रेन के संचालन की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है।

रांची-बड़काकाना रूट तैयार होने के बाद सबसे पहले इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। इससे रांची पहुंचने के लिए वैकल्पिक कनेक्टिविटी मिल सकेगी, जिससे अन्य ट्रेनें भी चलायी जा सकेंगी। मौजूदा रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। रेलवे के मुताबिक नई ट्रेनों के लिए रांची-पटना रूट तैयार है। नये बरकाकाना-रांची रूट के साथ ही जारंगडीह से पतरातू तक 85 किलोमीटर रेल रूट के दोहरीकरण का काम भी पूरा हो गया है। इससे थर्मल बिजली संयंत्रों को कोयले की ढुलाई के लिए बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी।