Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Saturday, April 27, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल में पूरा देश नफरत और डर के माहौल में जीने को मजबूर : सुखदेव भगत

विवेक सिन्हा/लातेहार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में गिनाई केंद्र सरकार की 8 साल की नाकामी

लातेहार : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने गुरुवार को एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल की विफलताओं को बताया।

उन्होंने कहा कि 28 मई को आठ साल का सफर पूरा करने के बाद भाजपा सरकार अपने नौवें साल में कदम रखेगी। भाजपा अपनी उपलब्धियां भी बताएगी। लेकिन एक सतर्क राजनीतिक विपक्ष होने की जिम्मेदारी के साथ, कांग्रेस पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार को आईना दिखाना जरूरी समझती है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि आठ साल में पूरा देश नफरत और डर के माहौल में जीने को मजबूर है। कट्टरता का अंधेरा फैलाया जा रहा है। अल्पसंख्यक समूहों, खासकर मुसलमानों, ईसाइयों और सिखों को निशाना बनाया गया है। समाज में बंटवारे के बीज बोकर और तुष्टीकरण की इस राजनीति को आधार बनाकर भाजपा चुनावी जीत चाहती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास विकास, सड़क, स्कूली शिक्षा, अस्पताल, उद्योग, रोजगार, कृषि विकास अब कोई मुद्दा नहीं रहा। बल्कि भाजपा प्रायोजित मुद्दा श्मशान घाट, कब्रिस्तान, बुलडोजर, लाउडस्पीकर, मंदिर बनाम मस्जिद बनाम चर्च बनाम गुरुद्वारा, सड़कों के नाम बदलने, खाना पहनने के नाम पर समाज का बंटवारा है।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया का एक बड़ा तबका भी भाजपा द्वारा नफरत की इस खेती की सेवा में इस्तेमाल किया जा रहा है। जो देश और देशवासियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुखदेव भगत लातेहार