Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Saturday, April 27, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

विश्व योग दिवस पर बालूमाथ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया हिस्सा

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

एक साथ सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर किया योगाभ्यास

लातेहार : विश्व योग दिवस के अवसर पर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे जोगियाडीह बिरसा मैदान में योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर योग की महत्ता और गुण को बेहतर तरीके से जाना।

इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी, बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा, उप मुखिया अमित कुमार गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, यौगिंग समेत कई जीवन उपयोगी योग का अभ्यास किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि योग का मतलब जोड़ होता है और जोड से ही हर कार्य मजबूत होती है तथा योग के माध्यम से ही लोगों के बीच समरसता और दुर्लभ बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

वही योगाभ्यास करा रहे पतंजलि योगपीठ के लातेहार जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि योग धर्म नहीं विज्ञान है इसमें शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है। उन्होंने कहा कि योग करने से कई रोगों का नाश होता है, अगर इसे नियमित रूप से किया जाए तो मानव जीवन में कभी कोई बीमारियां नहीं हो सकती।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

कार्यक्रम का संबोधन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने करते हुए कहा कि योग को लोग दिनचर्या के रूप में अपनाएं तभी वह स्वस्थ और निरोग रह सकते हैं।

इस योग महोत्सव कार्यक्रम में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय, ऑक्सफोर्ड मध्य विद्यालय, किड्स जूनियर स्कूल, गुरुकुल आवासीय विद्यालय, विद्या कोचिंग सेंटर, बीडीएस कोचिंग संस्थान के सैकड़ो छात्र-छात्राएं तेजस्विनी परियोजना से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता के साथ-साथ प्रखंड व अंचल कर्मी, जेएसएलपीएस कर्मी अलावे बालूमाथ थाना के कई पुलिस अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

बॉलीवुड और मनोरंजन की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस दौरान बालूमाथ योग समिति के प्रभारी सत्येंद्र सिंह के साथ सुरेंद्र गुप्ता, शशि भूषण गुप्ता, लालदेव गंझू, उपेंद्र रंगीला, अखिलेश भोक्ता, किशोर कुमार, उमेश प्रजापति, बबलू चौरसिया, ओम प्रकाश पांडे, सुदामा प्रजापति, पंकज केसरी, दिलीप कुमार, पिंटू नायक, संतोष कुमार गुप्ता समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

मौके पर मुख्य रूप से प्रेम प्रसाद गुप्ता, सुरेश सिंह, जेएसएलपीएस के बीपीएम आलोक कुमार, तेजस्विनी परियोजना के बीपीएल रविंद्र कुमार, किड्स स्कूल के प्राचार्य गजेंद्र कुमार, विद्या कोचिंग सेंटर के संचालक निर्मल कुमार सिन्हा, बीडीएस कोचिंग सेंटर के संचालक संजय कुमार गुप्ता, बुनियादी विद्यालय के प्राचार्य सरयू प्रसाद साहू, भाजपा एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद, ऑक्सफोर्ड स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, शैलेश कुमार सिंह समेत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य सामाजिक तथा राजनीतिक दल के लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।