Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पहुंचे बालूमाथ, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य को दी बधाई

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : गुरुवार शाम भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव बालूमाथ प्रखंड भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने प्रदेश प्रवक्ता को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

सर्वप्रथम प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा की पुत्रवधू प्रियंका कुमारी की बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य पर रिकॉर्ड मतों से जीत पर बधाई दी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों में 80 प्रतिशत से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत हासिल की है, जो बधाई के पात्र हैं और 20 प्रतिशत लोग दूसरे स्थान पर आए हैं। इससे पता चलता है कि झारखंड के लोग भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को अपना समर्थन दे रहे हैं जो इस क्षेत्र के विकास की सोच रहे हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस दौरान उन्होंने बालूमाथ प्रखंड भाजपा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ राम कुमार गुप्ता, संजीव कुमार सिन्हा, रघुनंदन सोनी, प्रदीप यादव, रंजीत गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, अशोक साहू, संजय यादव, सूरज कुमार शाह, संतु गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।