Breaking :
||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंडरांची

महाप्रबंधक ने किया रांची स्टेशन रिडेवलपमेंट कार्य व हटिया ओरगा सेक्शन का निरीक्षण

रांची स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाना है विकसित

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अर्चना जोशी एक दिवसीय रांची दौरे पर पहुंची और उन्होंने हटिया ओरगा सेक्शन का निरीक्षण किया। साथ ही रांची स्टेशन रीडिवेलपमेंट पर एक मीटिंग में हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने रांची स्टेशन के पुनर्विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे निर्माण विभाग द्वारा बनाये रेलवे क्वार्टर का उद्घाटन भी किया।

महाप्रबंधक के साथ दक्षिण पूर्व रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मौके पर रांची डिवीजन एवं निर्माण विभाग के भी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि रांची रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट का कार्य मेसर्स राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें रांची स्टेशन के उत्तरी तथा दक्षिणी दोनों तरफ नये स्टेशन भवन का निर्माण किया जायेगा, फुट ओवर ब्रिज बनाये जायेंगे और कई रेलवे क्वार्टर भी बनाये जायेंगे साथ ही साथ पार्किंग को भी डेवलप किया जायेगा।

जीएम ने यह भी कहा की वर्तमान समय में रेलवे में इन्फ्रास्ट्रक्चर एवम डेवलपमेंट पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि रांची स्टेशन रीडिवेलपमेंट का कार्य दक्षिण पूर्व रेलवे, निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें कुल 330 करोड रुपए का खर्च आयेगा रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में रांची स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जायेगा।

हटिया ओरगा सेक्शन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओरगा, बानो, पाकरा आदि स्टेशनों का bhee निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।