Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंडरांची

बैडमिंटन खिलाड़ी से शादी करने रांची पहुंची बक्सर की लड़की

रांची : बक्सर की युवती डोरंडा में रहने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी से शादी करने रांची पहुंची है। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन भी रांची आ गये और युवक के परिजनों को धमका रहे हैं। इस संबंध में युवती ने डाेरंडा थाने में अर्जी देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है।

लड़की ने डोरंडा थाने में दिये आवेदन में लिखा है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी कर रही है। लेकिन उसके घर वाले उसे ऐसा करने से मना कर रहे हैं। लड़का (22) और लड़की (20) दोनों बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, दिल्ली में प्यार हुआ, इसके बाद दोनों शादी के लिए राजी हो गये।

युवक रांची के डोरंडा स्थित एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत है। वह रविवार को दिल्ली से ट्रेन से रांची आया था, तब लड़की के परिजनों ने स्टेशन पर जीआरपी से शिकायत की, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। बाद में जब रेलवे के उच्च पुलिस अधिकारियों को उसके बारे में सच्चायी बतायी गयी तो उसे छोड़ दिया गया। रांची के एसएसपी से भी युवक और युवती को सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया गया है।

Ranchi badminton player News