IAS अधिकारियों का तबादला, शेखर जमुआर बने गढ़वा के DC
रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शेखर जमुआर को गढ़वा का नया उपायुक्त बनाया गया है। जमुआर खान एवं भूतत्व विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने मंगलवार शाम अधिसूचना जारी कर दी है।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलप को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है। जबकि स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में कार्यरत आईएएस अभिजीत सिन्हा को दुमका का उप विकास आयुक्त व जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं दूसरी ओर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के प्रमंडलीय आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो को अगले आदेश तक पलामू प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जबकि मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी को अपने कार्यों के अलावा झारखंड राज्य जलछाजन मियान का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Jharkhand IAS transfer 2023