Breaking :
||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, दो की हालत गंभीर||लातेहार: माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, बरवाडीह के जंगल से आठ आईईडी बम बरामद||गुमला में लूटपाट करने आये चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद||लोहरदगा में धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या
Thursday, April 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा नेता को अपराधियों ने मारी गोली, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- हेमंत हैं तो अपराधियों में है हिम्मत

रांची : राजधानी के ओरमांझी थाना स्थित चुटुपाल क्षेत्र में मंगलवार को मास्क पहनकर आए अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता चतुर साहू को गोली मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही चतुर साहू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अभी बात कर पाने की स्थिति में नहीं है। पूछताछ के दौरान चतुर साहू ने बताया कि मास्क लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

इधर, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा रांची जिला ग्रामीण के मंत्री चतुर साहू पर राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके के चुटुपालु क्षेत्र में गोली मारकर जानलेवा हमला हुआ है, इस घटना से मैं मर्माहत हूँ।

उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और जानलेवा हमला की घटना ज्यादा बढ़ गयी है, जिससे ओबीसी समाज पर क्या टारगेट किया जा रहा है। मोर्चा हेमंत सरकार को आने वाले दिनों में सबक सिखाएगी। जेएमएम का चुनावी नारा हेमंत है तो हिम्मत है था वह चरितार्थ होता दिख रहा है क्योंकि हेमंत है तो अपराधियों की हिम्मत है। कानून व्यवस्था पूरे राज्य में चरमरा गयी है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा की रघुवर दास सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से काबू पर थी चहुमुखी विकास हो रहा था। हेमंत सरकार सरकार जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी करे अन्यथा ओबीसी मोर्चा रोड पर उतर कर जोरदार आंदोलन करेगी। भाजपा नेताओ पर हमला का मैं जोरदार निंदा करता हूँ, आने वाले दिनों में ओबीसी समाज चुनाव में इस हमला बदला लोकतांत्रिक तरीके से लेगी और धरना प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलन से जवाब देगी।

BJP leader shot criminals