Breaking :
||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

होली के दौरान विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अश्लील गानों और डीजे पर प्रतिबंध

लातेहार : उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आगामी होली त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गयी एवं एक-एक कर सभी बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त कर कई आवश्यक एवं उचित दिशा-निर्देश दिये गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उपायुक्त ने कहा कि इस पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए इस पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखना सभी संबंधित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों का कर्तव्य होगा। लोग अपने-अपने क्षेत्रों में होली के त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। यह सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया, ताकि विधि-व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न न हो। इसके अलावा उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के जवानों की तैनाती का भी निर्देश दिया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने अश्लील गानों और डीजे पर भी प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले पोस्ट पर रोक लगाने तथा ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि अवैध रूप से उपलब्ध करायी जा रही शराब की दुकानों पर भी छापेमारी की जाये। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने होली के दौरान जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे कार्यरत रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष से साझा की जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या न हो, इसके लिए पहले से तैयारी करने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर गठित साइबर सेल के माध्यम से सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द्र में खलल डालने वाले तत्वों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए या आपातकालीन स्थिति में जानकारी देने के लिए जिला स्तर पर 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम नंबर 06565247981 पर कॉल करके जानकारी साझा की जा सकती है।

उन्होंने कहा है कि होली पर्व के अवसर पर अशांति फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी। होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में शरारती व उपद्रवी तत्वों व उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जायेगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार गागराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार कौशल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ रतन कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today