Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चाकू की नोक पर विवाहिता से दुष्कर्म, बनाया वीडियो, खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में चाकू की नोक पर विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 18 अप्रैल मंगलवार की दोपहर की बतायी जा रही है। इस संबंध में महिला ने सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

दिये गये आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया है कि उसके घर के सभी सदस्य घर से बाहर गये हुए थे। उसका पति भी मजदूरी करने के लिए गांव से बाहर गया हुआ था। इसका फायदा उठाकर नवागढ़ निवासी टीपू सुल्तान जबरन घर में घुस गया और चाकू की नोंक पर मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके एक अन्य साथी ने इस घटना का अश्लील वीडियो बना लिया और खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पीड़िता ने बताया कि हम लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन जब मैंने इस मामले को लेकर आवाज उठानी चाही तो मेरे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी गयी। जिससे परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकल रहा था। लेकिन कुछ लोगों का सहयोग पाकर थाने पहुंचे और आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की। इधर उक्त पीड़ित महिला का आपत्तिजनक वीडियो कुछ अज्ञात लोगों द्वारा वायरल भी किया जा रहा है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।