Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, लातेहार थाने में किया सरेंडर

Manika Husband Murdered Wife

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो गांव निवासी शंभू प्रसाद ने सोमवार की देर रात अपनी पत्नी कोमल देवी (35) की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद वह लातेहार थाना पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या करने की बात बतायी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Manika Husband Murdered Wife

मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। एक बेटा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है, जबकि दूसरा बेटा और एक बेटी अपने माता-पिता के साथ घर पर रहते हैं। पूछने पर बच्चों ने बताया कि मम्मी-पापा पहले से ही झगड़ते थे। पापा पहले भी मम्मी को बहुत मारते थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के संबंध में बच्चों ने बताया कि हम लोग खाना खाकर एक कमरे में सो रहे थे। हमें घटना की जानकारी नहीं थी। सुबह जब पुलिस और गांव वालों ने हम भाई-बहन को जगाया तो देखा कि मां का शव पड़ा हुआ है।

Manika Husband Murdered Wife

ग्रामीणों ने बताया कि हत्या करने के बाद शंभू प्रसाद ने लातेहार थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

इस संबंध में सदर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि शंभू प्रसाद और उसकी पत्नी कोमल देवी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार की रात भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर शंभू प्रसाद ने धारदार चाकू से अपनी पत्नी का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। देर रात होने के कारण आसपास के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार की सुबह लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्मॉर्टम के लिए लातेहार भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घटना के बाद परिजनों और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना स्थल के पास ग्रामीण जमा हो गये और हत्यारे पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। ऐसी घटनाओं से प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भी मर्माहत हैं।

Manika Husband Murdered Wife