Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमहुआडांड़लातेहार

BIG BREAKING: लातेहार में गोली लगने से CRPF जवान की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लातेहार : ज़िले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसकरचा CRPF 218 बटालियन पिकेट के 40 वर्षीय जवान मेराजुद्दीन मापनो की मौत शनिवार सुबह करीब 9 बजे गोली लगने से हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में CRPF के अधिकारियो ने बताया कि जवान मेराजुद्दीन मापनो सुबह नौ बजे 5 नंबर मोर्चे पर संतरी ड्यूटी में तैनात था। इसी दौरान लगभग सवा नौ बजे इनके मोर्चे से गोली चलने की आवाज सुनी गयी।

गोली की आवाज़ सुनकर बटालियन के सीआरपीएफ जवान और अफसर मौके पर पहुंचे तो देखा कि स्वयं के इंसास राइफल से गोली चलने से घायल जवान खून से लथपथ पड़ा हुआ है। जिसे साथी जवानों के सहयोग से महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही महुआडांड़ एसडीपीओ राजेश कुजूर, थाना प्रभारी आशुतोष यादव बारेसांड थाना प्रभारी जमील अंसारी अस्पताल पहुचे और पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर ले जाने की तैयारी भी कर ली गयी थी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

लेकिन इससे पूर्व ही इलाज के दौरान जवान की मौत हो गयी। जवान मूलरूप से जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले का निवासी था। जवान के सीने में गोली लगी थी। हालांकि गोली कैसे लगी बटालियन के कमांडर ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने पूरे मामले की जांच होने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहने की बात कही है।

वही साथ में ड्यूटी करने वाले जवान ने बताया की सुबह में मृतक जवान ने सामान्य दिनों की तरह नाश्ता किया था और सब कुछ ठीक था। यह घटना अचानक हुई है। वैसे पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।