Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में हमने सरकार गिराने से रोका, हेमंत सोरेन के साथ गलत हुआ : राहुल गांधी

गुमला : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को गुमला जिले के कामडारा और बसिया प्रखंड पहुंचे। जगह-जगह पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया।

बसिया में राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अदाणी, अंबानी, टाटा, बिड़ला पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा है कि कल्पना सोरेन से जो बात हुई है, उसे मैं पब्लिकली नहीं कर सकता। वह गोपनीय है, परंतु कल्पना सोरने के पति हेमंत सोरेन के साथ जो हुआ है, वह गलत है। मैं यात्रा में गरीबों से मिला हूं। उनकी समस्याएं सुनीं। मैं राज्य के कुछ मुद्दों पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से बात करूंगा। झारखंड में जमीन और सरना कोड का मामला प्रमुख है। यूपीए की सरकार बनी तो सरना कोड लागू करेंगे। झारखंड में ट्राइबल फ्रेंडली सरकार है। गरीबों की सरकार है। पहले जो भाजपा की सरकार थी। वे एंटी ट्राइबल सरकार थी। भाजपा ने जो किया है, उसका जवाब जनता देगी।

राहुल गांधी ने कहा है कि पूरे देश में ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स विपक्ष पर हमला कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश की गयी, परंतु झारखंड में हमने सरकार गिराने से रोक दिया। हम लड़ते रहेंगे। यह सच्चाई है। चुनाव आयोग हो, कोई एजेंसी हो, ब्यूरोक्रेसी हो या पुलिस हो। इन सब का देश में दुरुपयोग हो रहा है।

राहुल गांधी ने कहा है कि देश के टॉप 200 कंपनी में ओबीसी मालिक नहीं है। अदाणी, अंबानी, टाटा व बिड़ला का नाम आप जरूर सुने होंगे। लेकिन कहीं आप ओबीसी का नहीं सुनें होंगे। आदिवासी व दलित का भी नाम आपने नहीं सुना होगा। प्रधानमंत्री अपने को ओबीसी कहते हैं, परंतु बाद में वे कंफ्यूजन में आ गये और कहने लगे कि देश में दो जाति हैं। एक अमीर और दूसरा गरीब। पहले तो प्रधानमंत्री को यह तय करना होगा कि देश में जाति है या नहीं। देश में 50 प्रतिशत ओबीसी, दलित 15 व आदिवासी आठ प्रतिशत है। जनता चाहती है कि जाति जनगणना हो। अगर हम किसी को भागीदारी देना चाहते हैं तो इनकी गिनती हो। देश के प्रधानमंत्री जाति जनगणना से नहीं भागें। वर्ष 2011 में हमने जो सर्वे कराया था। प्रधानमंत्री उसे देश की जनता के सामने रख दें।

राहुल गांधी ने कहा है कि पिछले साल देश में जो नफरत व हिंसा फैलाया जा रहा था तो मैंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 4000 किमी यात्रा की थी। यात्रा के दौरान बहुत सारे लोग मेरे पास आये थे। लोगों ने कहा था कि आपने 4000 किमी यात्रा कर दी, परंतु अभी भी झारखंड, ओडिशा सहित कई राज्य छूट गया था।इसलिए मैंने न्याय यात्रा शुरू की। देश के सामने अन्याय सबसे बड़ा मुद्दा है। यहां पांच तरह का अन्याय हो रहा है। सामाजिक अन्याय, महिलाओं व किसानों पर अन्याय, आर्थिक अन्याय, महंगाई है। झारखंड में वन अधिकार अधिनियम में कुछ कमियां हैं। इन कमियों को दूर किया जायेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि छोटे व्यापारियों को पूरा सपोर्ट हम देंगे। नोटबंदी में गरीब बर्बाद हुए हैं. मोदी व अदाणी ने नोटबंदी कर देश के गरीबों पर प्रहार किया। इसके बाद जीएसटी लाया, परंतु जब हमारी सरकार बनेगी तो पहले जीएसटी को बदलेंगे। यूपीए की सरकार बनते ही जाति जनगणना करायेंगे। साथ ही अभी जिस राज्य में भी हमारी सरकार है। वहां जाति जनगणना होगी।

Rahul Gandhi Gumla Visit