Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

चंपाई सोरेन 7 फरवरी को करेंगे कैबिनेट का विस्तार, हेमंत से की लंबी मंत्रणा, कई चेहरे बदलने के संकेत

रांची : सदन में बहुमत साबित करने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सात फरवरी को अपना मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस दिन मंत्रियों का शपथ ग्रहण कराये जाने की संभावना है।

सरकार का विश्वास मत हासिल करने के बाद सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को दूसरी तरफ ले जाकर बैठ गये और लंबी मंत्रणा की। अपने पॉकेट से एक कागज निकालकर चंपाई सोरेन को सौंपा और करीब 20 से 25 मिनट तक बातचीत की। ऐसा माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का खाका और विभागों के बंटवारे की सूची चंपाई सोरेन को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सात फरवरी को अपने बाकी बचे मंत्रियों का शपथ ग्रहण करायेंगे और मंत्री परिषद का विस्तार करेंगे। उसी दिन देर शाम तक मंत्रालय का भी बंटवारा कर दिये जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार चार वर्षों से रिक्त पद 12वां बर्थ भी इस बार भरा जायेगा।

राजद को छोड़ दिया जाये तो जेएमएम और कांग्रेस में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। सोरेन परिवार की सीता सोरेन और बसंत सोरेन दोनों को मंत्रिमंडल में एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं और भी कुछ चेहरे बदल सकते हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से भी कई नाम सामने आ रहे हैं। इसमें प्रदीप यादव, दीपिका पांडे और जयमंगल उर्फ अनुप सिंह का नाम चल रहा है।

Jharkhand Champai cabinet expand