Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी, 30 किलो के चार केन बम बरामद

लातेहार : सुरक्षाबलों को माओवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जिले की बारेसाढ़ थाना पुलिस व झारखंड जगुआर की बीडीएस टीम ने थाना क्षेत्र के तिलैयाटांड के जंगल से माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुक्सान पहुंचाने के उदेश्य से लगाए गए चार केन बम बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बारेसाढ़ के जंगलों में पुलिस, झारखंड जगुआर AG-03 व झारखंड जगुआर बीडीएस टीम के द्वारा तिलैयाटांड़, झुमरी एवं रानी महुआ में माओवादियों के विरुद्ध स्पेशल ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में तिलैयाटांड़ जंगल के गवर चट्टान के समीप से 4 केन बरामद हुए। जिसका वजन करीब 30 किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि यह केन बम माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। उन्होंने बताया कि झारखंड जगुआर की बीडीएस टीम के द्वारा घटनास्थल पर ही चारों बमों को नष्ट कर दिया गया।

बरामद केन बम

इस सर्च अभियान के दौरान 10-10 किलोग्राम के दो जबकि पांच-पांच किलोग्राम के दो केन बम बरामद किए गए हैं।

सर्च ऑपरेशन में शामिल पुलिस पदाधिकारी

इस सर्च अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुजूर झारखंड जगुआर AG03 , झारखंड जगुआर AG03 के पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, बारेसाढ़ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक लालचंद बेदिया, बारेसाढ़ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार रजक, झारखंड जगुआर बीडीएस टीम के देव शरण राम व झारखंड जगुआर के सशस्त्र बल शामिल थे।