Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों द्वारा लगाये 12 आईईडी बरामद

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान रंगाहातु गांव के कोचाबाधा जंगल से सुरक्षा बलों ने पांच-पांच किलो के 12 आईईडी बम बरामद किये हैं।

चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से आईईडी बम लगाया गया था। लेकिन पुलिस और सुरक्षाबलों की सक्रियता से नक्सलियों का मंसूबा एक बार फिर नाकाम हो गया। बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया।

एसपी ने बताया कि जिले में लगातार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ कोल्हान कोर एरिया में अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों के एक करोड़ की इनामी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अंगरिया एवं अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है। इसी सूचना पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को भी पांच – पांच किलो का दस आईईडी बम बरामद किया था।

एसपी ने कहा कि जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ कोल्हान कोर इलाके में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एक करोड़ के इनामी नक्सली इनामी टॉप लीडर मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अंगरिया समेत उनके दस्ते के सदस्य कोल्हान इलाके में घूम रहे हैं। इस सूचना पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दे कि बीते शनिवार को भी पांच-पांच किलो के दस आईईडी बम बरामद किये गये थे।