Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल

रांची : रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कांग्रेस का पटका पहनाकर चौधरी को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने गुलदस्ता देकर रामटहल चौधरी का स्वागत किया।

Ramtal Chaudhary joins Congress
Ramtal Chaudhary joins Congress

मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि रामटहल चौधरी झारखंड की राजनीति में एक बड़ा नाम है। चौधरी ने समाज के लिए 40 वर्ष से लगातार अपनी सेवा भावना अपने कार्यों से जनता में अपनी एक अलग छवि बनायी है। इसी वजह से दो बार विधायक रहने के बाद पांच बार लगातार रांची के सांसद रहे। लेकिन भाजपा ने 2019 के चुनाव में अहमियत ना दिए जाने के कारण इन्होंने स्वतंत्र रूप से भी चुनाव लड़ा लेकिन बावजूद उसके आज के जमाने में भी इनकी अपनी अहमियत उनके आदर्शों की कीमत है। चौधरी 30-40 वर्षों में वहां के जनता के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद की है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इसके लिए मैं इन्हें बधाई देता हूं इनके आने से झारखंड में कांग्रेस को एक नयी मजबूती मिलेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चौधरी झारखंड में पिछड़ों के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान झारखंड में जो पांच दिनों का समय गुजारा है। उससे झारखंड में बहुत से लोग प्रभावित हैं। झारखंड में भाजपा में भगदड़ मची हुई है और यह सही है की चौधरी पांच बार सांसद रहे हैं लेकिन भाजपा से इनका मोह भंग पहले ही हो चुका था क्योंकि जिस तरह की नीति भाजपा की है और वहां जैसे लोग हैं उसमें इनका मन नहीं लग रहा था और अब यह अपना कीमती समय पार्टी को देने का काम करेंगे और पार्टी इन्हें पूरा सम्मान देगी।

Ramtal Chaudhary joins Congress